मांझी(सारण) गुरुवार की रात रणपट्टी गांव में आयोजित संगीत समारोह में गायक कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। एकमा विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी व भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना ने समारोह का विधिवत उदघाटन किया। गायक दिवाकर सिंह ने मंगलाचरण से समारोह का आगाज किया। ब्यास राम बहादुर सिंह हलचल प्रमोद पाठक मिनी मनोज तथा संदीप शायक ने भी अपनी गीतों से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। गायक विक्की सावन ने अतिथियों व कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज पूर्व मुखिया विजय सिंह मुकेश सिंह बिनोद सिंह परमात्मा सिंह तथा रत्नेश रत्न आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षक व कवि विजेंद्र तिवारी ने किया।
उधर स्थानीय लीलाधर गिरी के मठिया गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। समापन के अवसर पर गायकों ने भजन व आरती प्रस्तुत किया। भंडारा का भी आयोजन किया गया। संचालन कामेश्वर गिरी ने किया।