28 टेंपो का वितरण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड के बली मोड़ स्थित जीविका मुख्यालय में शनिवार को विभिन्न जीविका सहायता समूह की दीदियों के बीच 28 टेंपो
का वितरण किया गया। इसमें बेबी देवी, शारदा देवी, कुंती देवी, मुन्नी देवी एवं अन्य दीदियां शामिल थीं। इस मुहिम के तहत अपनी गांव और पंचायत से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए आजीविका मेल की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से उनका जीवन स्तर सुधरेगा। बताया गया कि
टेंपो खरीदने के लिए हर दीदी को 40 हजार का लोन मुहैया किया जाता है।