
पूनम यादव गुरुवार को करेंगी नामांकन
भेल्दी/अमनौर। 120-अमनौर विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पूनम राय गुरुवार को अपना नामांकन कराएंगी। पप्पू यादव द्वारा टिकट मिलने के बाद पूनम राय सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर और आमी के अंबिका भवानी मंदिर में माता का पूजन किया एवं विधानसभा में विजयी की कामना किया व आशीर्वाद लिया। पूनम राय के समर्थक व कार्यकर्ता नामांकन के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर नामांकन में चलने की बात कह रहे हैं। बता दें कि पूनम राय पहले बसपा प्रदेश महासचिव थी। उसके बाद राजद में शामिल हुई परंतु टिकट नहीं मिलने के बाद पप्पू यादव की पार्टी जाप में शामिल हो गई।




Recent Comments