छपरा/पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष भाजपा कोटे से पहली बार अध्यक्ष बनाये जाने पर विजय सिन्हा को बुके साल और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर मुँह मीठा कर पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने बधाई दी।साथ में मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह चँदन मांझी, सनी सिंह थे। इस मौके पर राकेश सिंह ने बताया कि हमे आशा और विश्वास है कि आपके कार्यकाल में पांच साल विधानसभा अच्छा और सुचारू रूप से चले गा और एक नया रिकॉर्ड बनेगा। यह इससे पहले भी बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं और मजदूरों को मान सामान दिलाते रहे हैं और हक दिलाते रहे है और चाहे वो मजदूर की दुर्घटना बीमा या सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध करवाने की बात हो। यह आपकी पहली पाथमिकता रही हैं औऱ आप हमेशा गरीबो का मंत्री रहे हैं और भरपूर ख्याल रखें ह आगे भी एसे ही रखते रहेंगे औऱ इनका कार्यकाल पहले भी बहुत अच्छा रहा है और आशा है कि आगे भी आपके मार्गदर्शन में विधानसभा सुचारू रूप से और अच्छा से चलेगा।