पहली सोमवारी पर शिवालयो मे लगा शिवभक्तो का तांता।

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के सभी शिवालयो मे सुबह से ही शिवभक्तो का तांता लगा रहा।पहली सोमवारी पर बहुत से शिवभक्तो ने गंडक नदी से जलभर महादेव का जलाभिषेक किया।इस अवसर पर थानाक्षेत्र के रामदासपुर शिव मंदिर के प्रांगन से सैकड़ो शिवभक्तो का जत्था गाजे बाजे के साथ नाचते गाते सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुँचे।भक्तगण” हरदम बमबम बोलो ,जय शिव जय शिव”बसहा के संग बोलो ,जय शिव जय शिव””बाबा नगरिया दूर है,जाना जरूर है”नारे लगा रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरुष व महिला शिवभक्तो ने जलभरी की तथा देवो के देव महादेव को अर्पित किया।जलबोझी का नेतृत्व राजकुमार राय,सुशील बाबा,विसुनदेव सिंह, फुलेना राय कर रहे थे।