नगराज गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 05 पर भि.एच.एस.एन.डी. कार्यक्रम के तहत बैठक हुआ आयोजित
#रिपोर्ट : अजहर करीम /
इसुआपुर (सारण) : प्रखंड के आतानगर पंचायत के नगराज गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 05 पर भि एच एस एन डी कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता उप मुखिया अशोक कुमार साह ने की।बैठक को विधान पार्षद सचिदानंद राय ने संबोधित करते हुए भारत सरकार के लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय के बारे में लोगो को बताया।इसके तहत उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से शैचालय बनवाने की अपील की।बैठक में उपस्थित बीडीओ कुमुद कुमार,सीडीपीओ ललिता कुमारी को कई निर्देश दिये।इस अवशर पर पीएचसी इसुआपुर के तरफ से चिकित्सा प्रभारी डॉ बिजय किशोर के देख रेख में मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गई।बैठक में उपप्रमुख संतोष साह, वार्ड सदस्य सुनील सिंह, ओम गोस्वामी, रिमझिम कुमारी, रानी कुमारी, बद्रीनारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, छात्र नेता रणबीर सिंह, राणाप्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।