27 जुलाई को आई भयंकर बाढ़ में 29 जुलाई को डूबे 45 वर्षीय व्यक्ति का नरकंकाल मिला
जनादेश/तरैया।थाना क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी एक पैतालीस वर्षीय व्यक्ति का कंकाल मिला है।27 जुलाई 2020 को आई भयंकर बाढ़ में राजधानी गांव निवासी शिवपूजन राय उर्फ मुरारी 29 जुलाई को मवेशियों के चारा काटने के लिए गया था कि बाढ़ के पानी मे बह गया।काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नही चल पाया।11 माह बाद 27 जून को ग्रामीणों ने जलकुंभी में एक कंकाल देखकर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता को सूचना दिया।मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,सरपंच मोहन भगत, ग्रामीण पंचू राय,दिलीप कुमार महतो,अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शिवपूजन राय बाढ़ में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे कि बाढ़ के चपेट में आ गये।काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिल पाए।ग्रामीणों सहित पुत्री सेखा देवी व भावे रीता देवी ने बताया कि मृत शिवपूजन राय उर्फ मुरारी के गले मे माला व हाथ में कड़ा पहने हुए थे।नरकंकाल के गले व हाथ मे कड़ा ज्यो का त्यों है।उसके आधार पर ग्रामीणों व परिजनों ने शव का शिनाख्त किया।मौके पर पुलिस ने दलबल के साथ पहुँच छानबीन करते हुए कंकाल को जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया है।मृतक का कंकाल मिलते ही पुत्री सेखा देवी व भावे रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।इसके पूर्व आकूचक निवासी अवधकिशोर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शनि कुमार का नरकंकाल 22 जून को मिला था।




Recent Comments