सारण :तरैया में मानव श्रृंखला के पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस, एसडीओ और एएसपी भी हुये शामिल 

तरैया
मानव श्रृंखला के पूर्व संध्या पर प्रखण्ड कार्यालय से डीलर,शिक्षको,मनरेगा कर्मी,अंचलकर्मी,प्रखण्डकर्मी आदि ने मसाल जुलूस निकाला।एसडीओ संजय कुमार राय एवम बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मसाल जुलूस को रवाना किया।जो प्रखण्ड मुख्यालय से तरैया थाना होते हुए बाजार के विभिन्न चौक चौराहों पर भ्रमण किया।उक्त मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार,सीओ वीरेन्द्र मोहन,पानापुर बीडीओ शशिभूषण साहू,जिला पार्षद श्रीभगवान गुप्ता, गुडू सिंह, रंधीर सिंह आदि उपस्थित थे।