
पानापुर(सारण)तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने रविवार को पृथ्वीपुर एवं सलेमपुर गांव की सीमा पर हो रहे कटावस्थल का निरीक्षण किया एवं मौके पर उपस्थित बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों से हालात का जायजा लिया । बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है लेकिन फिलहाल सारण तटबंध को कोई खतरा नही है । उन्होंने बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश एवं वाल्मीकि बराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है ,उन्होंने गंडक नदी के निचले इलाकों में रहनेवाले लोगो को विशेष सावधानी बरतने की अपील की , विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने गंडक नदी की धारा से हो रहे कटाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कटावरोधी कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि किसानों के खेतों को बचाया जा सके । इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments