श्री बड़ां बालाजीधाम पर कावड़ यात्रियों का प्रमोद भाया की ओर से किया स्वागत
फ़िरोज़ खान”दैनिक खोज खबर” जिला संवाददाता बारां राजस्थान की रिपोर्ट
Edited by azad nab
बारां 20 अगस्त। बारां शहर स्थित मनिहारा महादेव के पवित्र सरोवर से कावड में गंगाजल भरकर मांगरोल ले जा रहे शिवभक्तों का श्री बड़ां बालाजीधाम पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की तरफ से फूल मालाओं एवं अल्पाहार करवाकर स्वागत किया गया।
गिर्राज शर्मा बटावदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त मनिहारा स्थित महादेव के पवित्र सरोवर से कावड में गंगाजल भरकर मांगरोल में सोरती बावडी स्थित महादेव जी के जलाभिषेक के लिए पदयात्रा के रूप में प्रस्थान कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया की तरफ से श्री बड़ां बालाजीधाम पर पहुंचे कावड यात्रियों का पुष्पमाला एवं अल्पाहार करवाकर स्वागत किया गया। कावड यात्रियों का पार्षद हरिराज सिंह गुर्जर, विष्णु शाक्यवाल, शिवशंकर यादव, दीपू नागर, पवन गौतम कोयला, भूपेन्द्र दाधीच, सोहेल खान, रघुनंदन वर्मा, लालचंद गौड आदि ने आत्मिक स्वागत किया।




Recent Comments