तरवारा में दो घायल तो माहपुर में मौत

✍ परवेज अख्तर/सिवान:जिले के सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर गांव में सिवान-तरवारा मुख्य मार्ग
पर गुरुवार की शाम पिकअप की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद
वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त माहपुर निवासी उमा
साह के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उमा साह सिवान
से सब्जी लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे और पिकअप सिवान से तरवारा की ओर जा
रहा था, तभी पीछे से पिकअप चालक ने उमा साह को धक्का मार दिया जिससे वे
गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस उमा साह को सदर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों
ने मृत घोषित कर दिया। सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने भी उमा साह की
मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर
तरवारा-महराजगंज मुख्य मार्ग पर उसरी गांव के मस्जिद के समीप गुरुवार की
देर संध्या ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर से बाइक सवार
दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीरबताई जाती
है। घायलों में तरवारा अंसारी
मोहल्ला निवासी इस्ताक अंसारी व एक अन्य शामिल है। जिसमें इस्ताक अंसारी की हालत
गंभीर बताई जा रही है।दोनों घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है
जानकारी के अनुसार तरवारा बाजार की ओर से उसरी गांव की ओर ट्रैक्टर जा
रहा था तथा बाइक सवार शिवदह बाजार से तरवारा के तरफ आ रहे थे तभी उसरी
गांव स्थित मस्जिद के पास बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। चालक
ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से
ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था।