बेतिया – बगहा:– सूर्य षष्ठी व्रत लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा का प्रसाद
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प, च, बिहार:–
इस वर्ष भी चर्चित गायक व समाजसेवी संगीत आनंद ने घूम-घूमकर छठ पूजा का प्रसाद इंडो नेपाल बॉर्डर के इलाक़े में रह रहे दिव्यांगों को खिलाया l बताते चलें कि दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से हर दिन सुबह शाम वाल्मीकि नगर के आसपास के इलाके में इंडो नेपाल बॉर्डर पर दिव्यांगों को विक्षिप्तों को मानसिक विकलांगों को भोजन दिया जाता है।
संस्था के निदेशक डी आनंद ने बताया कि ऐसी मान्यता है प्रसाद खाने से छठी मैया का आशीर्वाद लोगों को प्राप्त होता है सुबुद्धि आती है मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है l विक्षिप्तों को दिव्यांगों को प्रसाद खिलाकर उनके स्वस्थ होने की कामना की गई ।




Recent Comments