मांझागढ़ गोपालगंज बुधवार की रात्री गस्ती में धर्म परसा निकले मांझागढ़ थाना के एस आई इन्द्रकांत मिश्र को गुप्त सूचना मिला कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र विश्वम्भर पुर गांव के वीरेश यादव के पुत्र विशाल उर्फ विकास यादव बाइक से शराब लेकर जा रहा है ।सूचना मिलते ही एस आई ने अपने दल बल के साथ विश्वम्भर पुर पहुच कर धंधेबाज को धर दबोचते हुए बाइक के तलाशी लेने पर प्लास्टिक के गैलन मे,18 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद करते हुए हीरो होंडा बाइक को जब्त करने के साथ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया इसकी जानकारी थाना प्रभारी विशाल आनन्द ने दिया ।




Recent Comments