पानापुर में पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी,मतदान केन्द्रों पर पहुँचे चुनाव कर्मी
पानापुर (सारण)बुधवार को होने वाले दुसरे चरण के तहत पैक्स चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो गई है ।चुनाव कर्मियों को सामग्री तथा राशि का वितरण कर मतदान केन्द्रों के लिए भेजा जा चूका है ।मालूम हो कि पानापुर के ग्यारह पंचायत में से आठ पंचायतों में हीं पैक्स का चुनाव होना है।तीन पंचायत भोरहाॅ, महम्मदपुर तथा बकवाॅ में निर्विरोध चुनाव हो गया है।आठ पंचायतों में कुल बीस मतदान केन्द्र बनाया गया है ।चुनाव शांति पूर्वक समपन्न कराया जा सके इसके लिए आठ पंचायतों के लिए आठ पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है ।




Recent Comments