170 बोतल देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल जप्त

#परवेज़ अख्तर/सीवान;
सिवान : उत्पाद अधीक्षक सीवान प्रियरंजन के निर्देश पर शराबी एवं शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में आज उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर गुठनी थाना के ताली नाहर के समीप छापामारी दल ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से मोटरसाइकिल भी बरामद की है इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर चेकिंग कर रही थी उत्तर प्रदेश की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर शराब लादकर आ रहे दो युवकोंको उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के लिए रोकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे जिनका उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा किया और उन्हें उत्तर प्रदेश निर्मित बंटी बबली शराब के 170 बोतल लगभग 34 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार शराब के धंधे बाजो मे गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवाड़ गांव के लक्ष्मण पाल और ब्रजेश पाल शामिल है जिन्हें उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधिनियम के धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया।




Recent Comments