सारण :शिक्षित तबका दहेज मुक्त विवाह को आगे आएगा तो मुख्यमंत्री का सपना होगा पूरी–अल्ताफ

बनियापुर(सारण) :शिक्षित समाज के लोग जब दहेज विरोधी कदम उठाकर अपने बच्चों की शादी दहेज मुक्त करने लगेगें तो समाज के हर तबके में जागृति आएगी। मुख्यमन्त्री नितीश कुमार का सपना साकार होते देर नही लगेगी।।यह बातें जिला जद यू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बनियापुर के तावकल टोला पिठोरी गाव में अवकाश प्राप्त शिक्षक हाजी जैनुद्दीन अंसारी द्वारा अपने बेटे का दहेज मुक्त शादी समारोह में लोगो से कही।उन्होंने कहा समाज में फैली एक बहुत बड़ी कोढ़ है जो करोड़ो परिवार को खा गयी।आज बाल विवाह दहेज उन्मूलन शराबबन्दी को धरातल पर ला कर समाज में नई चेतना नई समाजिक क्रान्ति आ रही है लोग अम्न चैन महसूस कर रहे है समाज सुधार से ही राज्य का विकास सम्भव है।पार्टी कार्यकर्ताओ का संकल्प है अब समाज में जहाँ दहेज मुक्त विवाह होगा उसी समारोह में शामिल होंगे।मौके पर मुन्ना सिंह विनोद राय विजय प्रसाद मोहम्मद यासीन मोहम्मद फिरोज नसीम अहमद शकील अहमद आसुतोष तिवारी मोहम्मद मजीद सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल हुए।




Recent Comments