विवाद में पाटीदारों ने मारपीट कर तीन महिलाओं को किया जख्मी, दो रेफर
#परवेज़ अख्तर/सीवान;
सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के तेलिया गांव में बुधवार की शाम सगे पाटीदारों ने मामूली जमीनी विवाद को ले विधवा सीता देवी पर तेजधार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई ।यह दृश्य देखकर बीच बचाव करने पहुंची मुन्नी शर्मा की बेटी घाना देवी और पोता कुंदन कुमार पर भी सभी पाटीदार आग बबूला हो गए और उन लोगों पर भी तेजधार हथियार से प्रहार कर सर और हाथ फाड़ डाला जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और जान से मारने की धमकी देते हुए चलते बने। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ तीनों महिलाओं और पोते को नबीगंज अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल सीता देवी मुन्नी शर्मा और घाना देवी को चिंताजनक स्थिति देखकर सिवान रेफर कर दिया वही कुंदन कुमार का इलाज नबीगंज अस्पताल में चल रहा है गंभीर रूप से घायल विधवा महिला सीता देवी ने अस्पताल पर पहुंचे ओपी पुलिस को लिखित बयान देकर सगे पाटीदार संतोष शर्मा मंतोष कुमार शर्मा लक्ष्मी शर्मा सुभाष शर्मा समेत आधे दर्जन लोग समेत अन्य अज्ञातो को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस घटना के अंजाम देने वाले लोगों की धरपकड़ की कार्रवाई हेतु जुट गई है




Recent Comments