पानापुर(सारण)सोमवार की रात धेनुकी गांव से एक ऑटोरिक्शा से बरामद साठ लीटर शराब के मामले ने आरोपित पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार पति पत्नी धेनुकी गांव निवासी रतन नट और मुन्नी देवी बताये जाते हैं।मालूम हो कि इस मामले में ऑटोचालक सहबाजपुर निवासी प्रेम कुमार एवं धेनुकी निवासी दीपक शर्मा को भी पुलिस ने आरोपित किया था।