
छपरा। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण की कोर कमेटी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर व्यापक चर्चा हुई। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा दमखम के साथ उतरने का मन बना चुकी है। इसके लिए प्रत्येक मंडल से लेकर जिला स्तर तक की समिति पर चर्चा हुई, जो इस चुनाव में सक्रिय भागीदार होंगे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला परिषद क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र तथा प्रत्येक मंडल की जिला स्तरीय संचालन समिति के दिशा निर्देश में एक एक संचालन समिति का गठन होगा। जो अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र की पूर्ण चिंता करेगी। अगली बैठक 22 फरवरी रविवार को 11:00 बजे से जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी सभी जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभी लोग उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments