वाराणसी 17 सितम्बर, 2020: सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 30 सितम्बर,2020 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर इस पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितम्बर,2020 को स्वच्छता संवाद के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर डीजल लाबी वाराणसी,मंडुवाडीह कोचिंग डिपो,डीजल लाबी मऊ,डीजल लाबी गोरखपुर एवं छपरा में व्यापक साफ-सफाई की गयी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता बरकरार रखने, रेलवे परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु काउंसिल किया गया । इसके अतिरिक्त वाराणसी सिटी रेलवे कालोनी एवं बर्थिंग ट्रैक्स ,गाजीपुर सिटी वाशिंग पिट एवं वाशिंग ट्रैक्स, सीवान आर.पी.एफ. पोस्ट के पीछे ,देवरिया सदर रेलवे सुरक्षा कार्यालय के निकट,छपरा कोचिंग डिपो एवं छपरा आर.डी.आई. में साफ-सफाई की गयी और खाली स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया । स्वच्छता संवाद दिवस के दौरान वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी,गाजीपुर सिटी, बलिया, भटनी, हथुआ, एकमाँ ,सीवान एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई साथ ही इन स्टेशनों पर पोस्टर,बैनरों के माध्यम से रेल उपयोगकर्ताओं एवं रेलवे कालोनी में निवास करने वाले लोगों को जागरूक किया गया । स्वच्छ संवाद दौरान वाराणसी मंडल पर सफाई कर्मचारियों को पम्पलेट बाँटा गया तथा स्वच्छता के प्रति अधिकारीयों एवं सुपरवाईजरों द्वारा काउन्सिलिंग की गई । इस दौरान वाराणसी मंडल पर स्कूली बच्चों,स्काउट एण्ड गाइड,सफाई कर्मचारियों,स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। स्वच्छता सन्देश युक्त बैनर/पोस्टर- रेलवे कालोनियों, रनिंग रूम, हास्पिटल्स,हेल्थ यूनिट तथा स्टेशन परिसरों में प्रदर्शित किये गया । स्वच्छ संवाद के दौरान वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता की गुणवत्ता हेतु काउन्सिलिंग की गयी इसके साथ ही उक्त स्टेशनों पर जन सूचना प्रणाली के माध्यम से सभी श्रेणियों में पेपर लेस टिकट से यात्रा एवं बायो टायलेट के सही इस्तेमाल के बारे में यात्रियों को जागरूक किया गया । स्वच्छता सबंधी सन्देश/जिंगल्स स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किये जा रहे है ।
इसके साथ –साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के संयोजन एवं मंडल यांत्रिक इंजीनियर(पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन) दुष्यन्त सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के रेलवे कर्मचारियों एवं निविदा पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के सहयोग से स्टेशनों व् रेल प्रतिष्ठानों तथा मंडल के A1 एवं A क्लास के स्टेशनों पर स्थित विभिन्न रनिंग रूमों ,चिकित्सालयों, हेल्थ यूनिटों ,यात्री प्रतीक्षालयों ,पे एण्ड यूज प्रसाधनों, सरकुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन मास्टर कार्यलयों में स्वच्छता बरतने एवं गंदगी न करने के संदेशयुक्त बैनर एवं पोस्टर लगाए गये ।

स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में दिनांक 19-20 सितम्बर,2020 को स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया जायेगा जायेगा ।

इनपुट- अशोक कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी