
पानापुर(सारण)आगामी 25 फरवरी को सीएए ,एनपीआर तथा एनआरसी के खिलाफ बिहार विधान सभा घेराव की सफलता के लिए भाकपा( माले) ने प्रखंड के विभिन्न बाजारों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया ।भाकपा माले के जिला कमिटी सचिव सभापति राय के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के भगवानपुर ,क्वार्टर बाजार ,पानापुर ,महम्मदपुर ,बसहिया आदि बाजारों पर नुक्कड़ सभा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगो से पटना चलने की अपील की ।माले नेता सभापति राय ने कहा कि सीएए के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार भारत के नागरिकों को धर्म के आधार पर विभाजित करने का काम कर रही है ।केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संविधान की धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे माले के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेंगे ।उन्होंने केंद्र की विभाजनकारी नीति के खिलाफ आगामी 25 फरवरी को आहूत विधानसभा मार्च में अधिक से अधिक लोगो के शामिल होने की अपील की ।नुक्कड़ सभा को आइसा नेता अनुज कुमार दास ,विजय कुमार सिंह ,लगन राम ,सुशील कुमार पांडेय ,नागेंद्र कुशवाहा सहित अन्य माले नेताओ ने भी संबोधित किया।




Recent Comments