17 वीं एशियन महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों में पूर्वोत्तर रेलवे की 05 महिला खिलाड़ी शामिल

वाराणसी 28 नवम्बर, 2018: जापान के कुमामोतो नगर में 30 नवम्बर,2018 से 10 दिसम्बर,2018 तक आयोजित 17वीं एशियन महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु भारतीय टीम में पूर्वोत्तर रेलवे की 05 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों में पूर्वोत्तर रेलवे की सुश्री मंजुला पाठक, सुश्री नीना शील, सुश्री सृष्टि अग्रवाल, सुश्री अनुमित एवं सुश्री ज्योति शुक्ला सम्मिलित हैं। 05 महिला खिलाड़ियों का भारतीय हैण्डबाल टीम में चयन पूर्वोत्तर रेलवे के लिये गर्व का विषय है। इन खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री राजीव अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनायें दी हैं। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ासंघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने इस चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।इसकी जानकारी अशोक कुमार (जनसम्पर्क अधिकारी) ने दी।




Recent Comments