बेतिया – गौनाहा:- *शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाऐ रखने के लिए एसएसबी जवानो ने लिया शपथ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सिरिसिया,मटियरिया व पिराड़ी एसएसबी बीओपी के जवानों ने गुरुवार को देश के प्रति शांतिपूर्ण मतदान करने को लेकर शपथ ली । सिरिसिया बीओपी के प्रभारी निरीक्षक प्रमीत कुमार ने उपस्थित जवानों को शपथ दिलायी कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में पूर्ण अस्था रखते हुए शपश लेते है कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” निरीक्षक ने तीनों बीओपी में जाकर शपथ दिलाया व इसको अमल करने की अपील की । इन्होंने यह भी कहा कि हम नागरिकों की जान की रक्षा के साथ साथ देश प्रति समर्पित हेतु निर्भीक होकर मतदान करने की जागरुकता के साथ साथ बैठक में इसकी अहमितता को भी बतायें । इस अवसर एएसआई पवन कुमार, लक्ष्मण दास सहित दर्जनों जवान मौजूद रहें।