कैम्प लगाकर 16 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण
ロ हेमन्त कुमार राय/मांझागढ़ (गोपालगंज) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माझा में कार्यरत आशा एवं एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाहिद नाजमी की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य रूप से ड्यू लिस्ट अपडेट करने का निर्देश देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में जाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में लोगों को बिस्तार से बताएं और टीकाकरण समय पर करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक मंगलवार को महिलाओ को लाकर बंध्याकरण करने का भी निर्देश स्वास्थ्य कर्मियो को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ 16 महिलाओं का सफल बंध्याकरण डॉक्टर ए के चौधरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अंचल अप्रतिम, अरुण कुमार, उमेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।