सिवान :सरयू नदी में डूबने से एक छात्र की मौत
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सीवान :-जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गाँव में सोमवार को सरयू नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र स्थानीय निवासी वीरबहादुर यादव का 11 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार यादव हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा घास काटने के लिये सरयू नदी के उस पर दियारा इलाके में गया था। जहाँ घास काटने के बाद वापिस अपने घर को आने के लिए सरयू नदी को पार कर रहा था तभी अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और नदी के आगोश में समाहित हो अपनी आँखें हमेशा के लिए मूंद लिया। घटना के वक्त मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने शव को तुरंत ढूंढ़ लिया गया।