
पानापुर (सारण ) अपनी ग्यारह सूत्री मांगो के समर्थन में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया एवं धरना दिया. जिला कमिटी के सदस्य सभापति राय एवं प्रखंड कमिटी के सचिव अनुज कुमार दास के नेतृत्व में कार्यकर्ता पानापुर गांधी चौक से केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उनके खिलाफ नारे लगाते हुए जुलुस के रूप में प्रखंड कार्यालय पहुंचे एवं जमकर धरना प्रदर्शन किया. पेपर लीक के कारण छात्रों की आत्महत्या करने की जवाबदेही तय करो, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नयी शिक्षा नीति 2020 रद्द करो जैसे नारे लिखें तख़्तिया लिए कार्यकर्त्ता धरना स्थल पर पहुंचे.धरना को सम्बोधित करते हुए सभापति राय ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज छात्र एवं युवा आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. देश में बढ़ती महंगाई के कारण जनता त्रस्त हैं. सभा को अनुज कुमार दास,नागेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र राय, तारकेश्वर कुशवाहा, रवीन्द्र महतो ने भी सम्बोधित किया. बाद में कार्यकर्ताओं ने अपनी ग्यारह सूत्री मांगो से संबंधित ज्ञापन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को सौंपा. उनकी प्रमुख मांगो में सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड एवं राशन उपलब्ध कराने, सभी भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा और पक्का मकान देने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम एवं सात सौ रूपये दैनिक मजदूरी देने, किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने, किसानों को सस्ते दर पर खाद बीज उपलब्ध कराने, सभी सामाजिक पेंशन ससमय देने, बुलडोजर की कार्रवाई बंद करने, विभिन्न दलित बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने जैसी मांगे शामिल है.




Recent Comments