🔹 प्रवासियों के लिए नाश्ता, खाने के लिए शुद्ध भोजन तथा शुद्ध पानी की व्यवस्था

🔹 मेडिकल टेस्ट के बाद क्वारेनटाइन सेंटर पर पहुँचाने की ब्यवस्था

🔹 जो भी समाजसेवी इस व्यवस्था में अपनी सहयोग करना चाहते हो वो अपनी सहयोग स्वेच्छा से कर सकते हैं

मशरक (सारण): मशरक थाना क्षेत्र के मशरक-तरैया-छपरा चौक पर सारण पुलिस ने प्रवासियों के लिए आज शाम में सारण पुलिस आपकी सेवा में (May I Help you ) का काउंटर खोला गया। जिसमें प्रवासियों के लिए नाश्ता, खाने के लिए शुद्ध भोजन तथा शुद्ध पानी की व्यवस्था मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के कार्यभार और देख-रेख में की जाएगी।

सोमवार की देर शाम को मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा की सारण पुलिस की देख रेख में जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन तथा पुलिस कप्तान हरि किशोर राय के दिशा निर्देश में इस राह से गुजर रहे प्रवासियों के लिए यह सुविधा दी जा रही है। तथा जो लोग दुसरे जिला के हैं उन्हें मेडिकल टेस्ट के बाद क्वारेनटाइन सेंटर पर पहुँचाने की ब्यवस्था की गई है। इस आयोजन की शुरूआत मशरक बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, तथा मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के साथ जमदार श्याम बिहारी पाण्डेय, अशोक चौधरी, हरेन्द्र कुमार सहित दल बल उपस्थित रहें। जिसमें नाश्ता और रात्री खाने में चावल दाल और सब्जी की ब्यवस्था की गई थी। मौके पर मौजूद मशरक प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष व मशरक पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर कुमार सिंह और बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सारण पुलिस की एक अनोखी पहल है जो बड़े ही खुशी की बात है। और कहा की इस तरह के व्यवस्था में हम सब को मिल कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने आवाह्न किया कि जो भी समाजसेवी इस व्यवस्था में अपनी सहयोग करना चाहते हो वो अपनी सहयोग स्वेच्छा से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि उक्त खाद्य सामग्री प्रवासियों के सेहत के लिए सही हो। और इसकी निगरानी हमारे अधीन होगी।