जनसंहार के खिलाफ माले ने मनाया शोक एवं धिक्कार दिवस।

पानापुर (सारण)शनिवार 9मई को भाकपा माले ने थानाक्षेत्र सहित पुरे प्रदेश में माथे पर कालीपट्टी बाँधकर शोक दिवस और धिक्कार दिवस मनाया।भाकपा माले ने औरंगाबाद में ट्रेन से कुचल कर मारे गए 16मजदूरों तथा विशाखापत्तनम गैस लिक से मारे गये ग्यारह मजदूरों तथा आठ सौ के अस्पताल में भर्ती होने को लाॅकडाउन मे जनसंहार बताया है।पार्टी ने आरोप लगाया है कि ये घटना नहीं बल्कि सरकार द्वारा मजदूरों की हत्या की गई है।सरकार की लापरवाही के कारण ये घटना घटी है।इसलिए इस घटना के खिलाफ में पूरे प्रदेश में काली पट्टी लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।माले नेताओं ने मृतकों के आश्रितों को बीस बीस लाख रूपये मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग की है।मौके पर माले नेता सभापति राय, लगन राम, बीरेन्द्र राय,नागेन्द्र कुशवाहा, ललन कुशवाहा, पूर्व मुखिया पासपति देवी,रविन्द्र मांझी सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments