प्रतापपुर गोलीकांड में गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीनों मामलों की सुनवाई अभियोजन एवं बचाव पक्ष की उपस्थिति में की गई बहुचर्चित प्रतापपुर गोलीकांड से जुड़े मामले में अदालत ने निश्चित तिथि पर अभियोजन को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश पारित कर दिया। जबकि राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े दूसरे पूरक मामले अखलाख एवं चंदन में भी गवाही के लिए तिथि निश्चित थी, किंतु गवाह की अनुपस्थिति के कारण मामले में गवाही नहीं हो सकी, एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह,
रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह,मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
———-