
मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ से 145 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप व एक बाइक सहित अंतराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिकअप में तहखाना बना कर शराब को छिपाया गया था। जिनमें विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई है। जिनकी कीमत बाजार में करीब लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने यूपी के बलिया जिले के एक, बाजपुर व बक्सर के एक-एक जबकि स्थानीय मांझी के भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया गया है। चारों गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाने में नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब यूपी से ही लाई जा रही थी जिसे मांझी क्षेत्र में हीं सप्लाई देनी थी। पकड़े गए तस्करों में बसंत यादव, सुरेंद्र पटेल व बबलू तिवारी शामिल हैं। बता दें कि यूपी व बिहार की सीमा मांझी में एक-दूसरे से जयप्रभा सेतु के माध्यम से जुड़ती है। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इधर एक बार फिर यूपी से बिहार में शराब की तस्करी बढ़ गई है। जिसके कारण पुलिस भी चौकस हो गई है। इधर दो दिनों के अंदर शराब के साथ कुल सात तस्कर गिरफ्तार किये गए हैं। एक दिन पूर्व हीं शराब के साथ एक कार व बाइक को जप्त करने के साथ हीं तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था।




Recent Comments