विधान परिषद चुनाव : सारण में 98.09% हुआ मतदान

लहलादपुर में पुरुष और महिला दोनों वोटरों ने किया शत प्रतिशत मतदान
छपरा। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सारण के नेतृत्व में 08- सारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद का द्विवार्षिक निर्वाचन मे मतदान निष्पक्ष, स्वच्छ , पारदर्शी और उत्सवी वातावरण में संपन्न हुआ । जिले में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 98.55% रहा।वहीं महिला मतदातओं के प्रतिशत पुरुषों के अपेक्षा थोड़ा कम 97.71% रहा।
जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के नेतृत्व , मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में सभी 20 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न हुआ।जिसमें लहलादपुर में पुरुष और महिला मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान किया, वहीं
बनियपुर,एकमा, नगरा, इसुआपुर और मढ़ौरा के पुरूष मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान किया।जबकि जलालपुर में महिला मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा सुबह से ही कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपस्थित प्रतिनियुक्त अधिकारी और पुलिस अधिकारी को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए कई जरूरी निर्देश दिया गया। । जिलाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी, पी1, पी2 ,पी3 एवं उपस्थित दंडाधिकारी से मतदान के संबंध में फीडबैक प्राप्त कर पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से मतदान के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अंतिम रूप से मतदान का प्रतिशत 98.09 रहा।




Recent Comments