सारण:मढ़ौरा रेल फैक्ट्री जमीन मुवावजा पर डीएम व एसपी के आश्वासन के बाद पांचवे दिन समाप्त हुआ गतिरोध, निर्माण कार्य हुआ शुरू
————-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण

————-
मढ़ौरा (सारण) रेल डीजल इंजन फैक्ट्री निर्माण कार्य पर भूमिदाता परिवार के तरफ से रोक लगाने के बाद उत्पन्न गतिरोध को खत्म करने डीएम और एसपी ताल पुरैना पहुंचे।

डीएम ने अन्य अधिकारियो के साथ किसानों की समस्या को एक एक कर सुना और किसानों के मुवावजा भुगतान की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारियो को मौके पर ही कई निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने रेल डीजल इंजन कारखाना को छपरा की उपलब्धि बताते हुए कहा कि फैक्ट्री से बिहार विकास के रस्ते आगे बढेगा।

इसका निर्माण हो इस हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है,किसान के मुवाबजा के भुगतान तेजी से हो और सभी रैयतदारो की जमीन से जुड़ी समस्या का निपटारा हो सके इसका वे खुद से मनिटरिंग करेंगे। डीएम ने किसानों से उन्हें समय देने को कहा और कहा कि अगले एक महीने में अधिकतम आवेदकों के मुवावजा का भुगतान कर दिया जायेगा।

डीएम के स्पष्टता से किसान सहमत दिखे और आपसी सहमती के बाद निर्माण कार्य पर अपनी रोक वापस लेते हुए निर्माण कार्य चालू कराने की अपनी सहमती दे दी I इस अवसर पर एसपी अनसुईया रण सिंह साहू,एसडीओ संजय कुमार राय, एएसपी अशोक कुमार सिंह, डीसीएलआर सदर संजीव कुमार,सीओ अशोक कुमार सिंह,अरबिंद प्रसाद सिंह, मजिस्टेट अनिल कुमार, राजीव रंजन के साथ हर्षवर्धन दीक्षित,चंदेश्वर राय, मुखिया वीरेंदर राय,गणेश राय परमात्मा राय,भरदुल प्रसाद,नागेन्द्र राय,राजू राय,संजय राय,कमलेश प्रसाद,भीष्म राय नन्द विहारी सहित सैकड़ो किसान मौजोद थे।

रोजगार का मुद्दा भी उठा,डीएम ने कहा निर्माण कंपनी रखेगी ध्यान किसान ने पांचवे  दिन रेल फैक्ट्री निर्माण पर अपनी रोक डीएम हरिहर प्रसाद और एसपीअनसुईया रण सिंह साहू के आश्वान पर हाता ली। अन्य मुद्दों के साथ किसानों ने निर्माण फैक्ट्री में काम और रोजगार का मुद्दा भी उठाया।

इस मुद्दे पर डीएम ने गंभीरता से किसानों को समझाया तो निर्माण कंपनी को भी स्थानीय लोगो को काम, रोजगार मिल सके पर विचार करने को कहा। हालांकि स्थानीय लोगो का यह मुख्य मांग था और इस मुद्दे पर स्थानीय लोग अपना दबाव बनाना भी चाहते थे। एक बार डीएम आक्रामक भी हुए फिर बाद में लोगो को बखूबी समझा भी लिया।

किसानों की जमीन समस्या का फैक्ट्री स्थल पर ही कैम्प लगाकर होगा निपटारा:-रेल डीजल फैक्ट्री का अधिग्रहित जमीन वाजिद भोरहा और ताल पुरैना दो हिस्से में बता है।

ताल पुरैना के किसानों का कागजात मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय में जबकि वाजिद भोरहा का कागजात जिला भूअर्जन कार्यालय छपरा में जमा होता है।

किसान हर्षवर्धन दीक्षित, चंदेश्वर राय, भारदुल प्रसाद ने छपरा, मढ़ौरा की दौड़ लगाने में किसानों की समस्या से अवगत कराया।इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अपने स्तर पर वाजिद भोरहा और ताल पुरैना के लिए कैम्प शुरू करा देने की जानकारी दी।
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर,मढ़ौरा