मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष फिर से चुने गए अरूण सिंह

 निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को आठ मतों से हराकर दिलीप यादव बने मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

 ✍न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पु.च.) बिहार:-मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजद समर्थित उम्मीदवार दिलीप यादव चुने गए हैं।

चुनाव को लेकर गुरुवार को हुई मतगणना में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को आठ मतों के अंतर से हराया।

तुरकौलिया थाना के सपही गांव के रहने वाले दिलीप यादव की पहचान एक मृदुभाषी व सहज व्यक्ति के रूप में है।

img_6146

उनकी तमन्ना चेयरमैन बनकर किसानों की सेवा करने की थी, जो आज पूरी हो गयी। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सुदर्शन सिंह को पराजित किया है।

इधर उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार अरूण सिंह ने एक बार फिर बाजी मारी है। सूत्रों की माने तो निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को हराने में भाजपा समर्थकों के साथ उनके अपने लोगो ने ही अहम भूमिका निभाई है।