बेतिया – बगहा अनुमंडल  (खासकर प्रखंड बगहा 2) के सभी निजी विद्यालयों के लिए एक सूचना:- 

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–  
आज दिनांक 18 -1- 2018 दिन गुरुवार प्रातः 11:30 बजे बीआरसी बगहा 2 के  BEO श्री सुभाष बैठक जी के अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक मानव श्रृंखला बनाने हेतु, BRC बगहा -2 में संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित विद्यालयों के द्वारा वर्ग पंचम से वर्ग दशम तक के बच्चों की  संख्या विद्यालय के वाहनों की संख्या तथा शिक्षकों , जैसा कि पहले  सूचित था BEO  श्री सुभाष बैठा के द्वारा अंकित की गई । बी ई ओ महोदय ने यह  स्पष्ट किया  कि मानव श्रृंखला जो आगामी 21 जनवरी 2018 को 12:00 बजे से सुनिश्चित स्थल पर बनाई जाएगी ,उक्त स्थल पर अपने विद्यालय के बच्चों की व शिक्षकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। क्योंकि यह एक समाज सुधार से जुड़ा कार्यक्रम है। वैसे विद्यालय जो इस सभा में अनुपस्थित थे उनको मेरे द्वारा बीआरसी भवन में विद्यालयों के बच्चों शिक्षकों तथा वाहनों की संख्या सौंप ने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीईओ श्री सुभाष बैठा जी के अलावे प्रधानाध्यापक श्री रवीन्द्र गिरी, सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री आनंद कुमार सिंह ,मॉर्निंग पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री रवि भूषण तिवारी, सन फ्लावर चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाध्यापक निप्पू कुमार पाठक, सनसाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवाकांत तिवारी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री अभय राव आर्यभट पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ,सनबीम पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक, पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मणि भूषण श्रीवास्तव ,मदन गोपाल स्कूल जीवन ज्योति स्कूल ,मदरटरेशा स्कूल आदि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रतिनिधि शिक्षक उपस्थित रहे ।बीईओ महोदय द्वारा मुझे अनुपस्थित विद्यालयों की सूची जमा करने का आदेश दिया गया है ।
      अतः आप सभी  अनुपस्थित विद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध है लिखित रुप से  पंचम से लेकर दशम वर्ग तक या आपका विद्यालय जिस वर्ग तक संचालित होता है उन बच्चों की कुल संख्या, शिक्षकों की कुल संख्या यदि वाहन हो तो वाहनों की संख्या अपना WhatsApp नंबर सहित निश्चित तौर पर कल तक हमें सौंप दें। ताकि आप सभी की सूचना बीआरसी बगहा 2 को दिया जा सके ।यदि आप के निकटवर्ती विद्यालय WhatsApp नहीं चलाते हैं। तो उन्हें भी मानव श्रृंखला, जो  समाज को जागृत करने के लिए बनाई जा रही है। उसमें भागीदारी हेतु प्रेरित करें ।यह हम  सभी लोगों का पुनीत कर्तव्य है ।