
परसा(सारण)विधान सभा क्षेत्र के चार अलग अलग स्थानों पर पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रिका राय द्वारा पथ का शिलान्यास किया गया।जो अंजनी से फुटानी चौक तक लागत 2 करोड़ 60 लाख ,बनकेरवा मिडिल स्कूल से जोगी राय के घर तक लागत 79 लाख, आर ई ओ सड़क से जमींदारी बाध तक लागत 1 करोड़ 35 लाख ,बनकेरवा देवी स्थान से बजरहिया सोनपुर रेवा रोड परसौना तक 4 करोड़ 12 लाख का पथ निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाना है।उन्होंने विधान सभा के चार पथ का शिलान्यास करने की बाते कही।इस मौके पर अवधेश राय भूषण राय रविंद्र राय जोगिंद्र राय दरोगा बिपिन राय शम्भू राय संजय कुमार राय हरि बदन सिंह सुरेश सिंह शशि राय नागेंद्र राय शम्भू सिंह संजय सिंह समेत सैकड़ो उपस्थित थे।




Recent Comments