✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से वरीय संवाददाता अभय शंकर 

🌞सीवान : हुसेनगंज थाना अंतर्गत माहपुर निवासी युवा फर्नीचर व्यवसाई तथा रघुनाथपुर राजद विधायक हरिशंकर यादव के करीबी रसीद सरकार के हत्या के बाद उपजे जनाक्रोश में पुलिस जीप जलाने तथा उपद्रव मामले में बुधवार मध्य रात्री हुसेनगंज थानाप्रभारी द्वारा थानाक्षेत्र के माहपुर निवासी नासुरुद्दीन आलम के पुत्र मुब्बसिर रजा, अयूब अहमद के पुत्र अरसद रजा तथा सैयद शोएब अहमद के पुत्र अबू सैफ  गिरफ्तार कर गुरुवार पूर्वाह्न जेल भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने, आगजनी कर यातायात बाधित करने और कानून के अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
     गौरतलब हो की विगत 28 जून की मध्य रात्री हुसेनगंज थानाक्षेत्र के माहपुर गाँव निवासी युवा फर्नीचर व्यवसाई तथा रघुनाथपुर राजद विधायक हरिशंकर यादव के करीबी रसीद सरकार की छत पर सोते समय गोली मार हत्या कर दी गई थी।हत्याकांड से आक्रोशित लोगो ने आरोपी हुसेनगंज थानाक्षेत्र के बघौनी निवासी जेल में बंद शातिर अपराधी विश्वकर्मा बिंद के घर पर तोड़-फोड़ व आगजनी के पश्च्यात माहपुर के पास रसीद के शव के साथ आगजनी करते हुये आंदर-सिवान मुख्य पथ जाम कर दिया था।मौके पर पहुची पुलिस जीप को उपद्रवी तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था तथा घटना की कवरेज करने गए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगो के साथ भीड़ द्वारा धक्का मुक्की व् हाथापाई की गई थी।