सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी
बिदुपुर(वैशाली) बिदुपुर थाना के दाउदनगर के निकट हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही बोलेरो चालक ने मोटर सायकिल में धक्का मार दिया,जिसके कारण मोटर सायकिल पर सवार महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी महिला कुतुबपुर निवासी संजीव पासवान की पत्नी सविता देवी बतायी गयी है।बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।जख्मी महिला का इलाज स्थानीय लोगो द्वारा निजी क्लिनिक में कराया गया।