✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार

🔴पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान स्टेशन पर चेनपुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके लिए स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ द्वारा इस दौरान बिना टिकट स्टेशन पर आने वालों की रोज गिरफ्तारी की जा रही है। चेनपुलिंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को सायंकाल आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चला। आरपीएफ के सब इस्पेक्टर परमेश्वर कुमार, एएसआई श्रीनिवास , विरेन्द्र कुमार, आनंद मोहन सिंह, जितेन्द्र तिवारी जांच अभियान में शामिल थे। गोखपुर से थावे होकर सीवान आने वाली पैसेंजर ट्रेन से उतर रहे छह यात्रियों को पकड़ा गया। इन पर चेनपुलिंग करने व बिना टिकट यात्रा करने का आरोप था। पकड़े गए यात्रियों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के हरखौली गांव का अक्षय कुमार, हथुआ का सलमान अहमद, उचका गांव थाने के बेलसरा गांव का गुड्डू कुृमार यादव, फुलवरिया थाने के बलिया छापर गांव का रंजीत कुमार व जहवां गांव का रोहित कुमार व हथुआ का मुन्नू कुमार सिंह शामिल है। आरपीएफ ने सभी को रेल मजिस्टे्रट के पास सोनपुर भेज दिया। आरपीएफ ने चेनपुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। चार सै लोगों की सूची विभिन्न थाने में भेजी गई है, ताकि चरित्र सत्यापन के दौरान पुलिस उसका जिक्र कर सके। इससे चेनपुलिंग करने वालों में खलबबली मच गई है। इससे मैरवा व दरौंदा के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों की चेनपुलिंग थम गई है। आरपीएफ का कहना है कि सादे लिवास में ट्रेनों में जवान लगाए गए है। चेनपुलिंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जायेगा। अभियान आरपीएफ गोरखपुर के डीआईजी के निर्देश पर चलाया जा रहा है।





Recent Comments