हरनावदाशाहजी मे ग्राम सभा कल
संजय चौरसिया
हरनावदाशाहजी 23 अप्रैल 2017। हरनावदाशाहजी कस्बे के ग्राम पंचायत भवन पर सोमवार ग्राम सभा का आयोजन होगा।
पंचायत सचिव देवीलाल मालव ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस के उपलक्ष्य मे ग्राम पंचायत भवन पर संरपच हेमंत दोलिया की अध्यक्षता मे ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पंचायतीराज की विभिन्न योजनाओ के बारे मे विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसी के तहत बाल विवाह रोकथाम हेतु चर्चा की जावेगी।




Recent Comments