दिघवारा(सारण)। स्थानीय प्रखण्ड में शुक्रवार को उप प्रमुख के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव पारित हो गया । पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न आरोप लगाकर उप प्रमुख के खिलाफ़ अविश्वास जताते हुए विशेष बैठक बुलाने की मांग किये थे। जिसके बाद शुक्रवार को पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में पंचायत समिति के कुल 14 सदस्यों में प्रमुख समेत कुल 10 सदस्य उपस्थित हुए ।।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत सदस्यों ने मतदान किया ।मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत आये वही प्रस्ताव के विपक्ष में केवल 1 मत आया।मतदान  प्रक्रिया में प्रमुख सरिता देवी ने भाग नही लेते हुए बैठक की अध्यक्ष्ता की।
बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य मंजू सिह , मो उस्मान संजू देवी रीता देवी नेहा सिह मुकेश राय बबिता देवी उसा देवी के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशि प्रिय वर्मा आदि उपस्थित थे।