बेतिया – गौनाहा:– *बीस लिटर नेपाली चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* भिखनाठोरी एसएसबी के जवानो ने ठोरी जंगल से बीस लिटर नेपाली चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचने में सफलता पाई है ।
इसकी जानकारी देते हुए 44 वी बटालियन नरकटियागंज एसएसबी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया कि भिखनाठोरी बीओपी के टीम लीडर सतीश कुमार के नेतृत्व में जवानो ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित भिखनाठोरी गांव के पश्चिम बी पी न. 35 से बीस लिटर नेपाली चुलाई शराब के साथ सहोदरा थाना क्षेत्र के बलबल निवासी पुरंची माझी के 55 वर्षीय पुत्र बिसनदेन माझी को घर दबोचने में सफलता हासिल कि है ।
जप्त शराब की अनुमानित कीमत दो हजार रूपये आंकी गई है । अग्रसर कार्रवाई के लिए सहोदरा थाना को हैंडओवर कर दिया है ।