स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक का किया घेराव
संजय चौरसिया
हरनावदाशाहजी 5 मई। कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार सुबह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर प्रदर्शन किया।
समय पर समूह के खाते नही खुलते फूलबडौद गांव की बबली बाई ने बताया कि गौमाता स्वयं सहायता समूह का बैंक खाता खोलने के लिए 6 माह से आवेदन कर रखा है लेकिन खाता नहीं खोला गया। भटगांव से आई महिला ने बताया कि बजरंगबली स्वयं सहायता समूह का खाता पिछले 5 महीने से नहीं खला गया।दूसरी ओर भटगांव ग्राम संगठन का खाता गत 3 माह से नहीं खोला जा रहा तथा इस समूह की अध्यक्ष संजू बाई है। हरनावदाशाहजी कस्बे की रोशनी स्वयं सहायता समूह और झांसी की रानी स्वयं सहायता समूह का खाता भी कई दिनो से नहीं खोला जा रहा है इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात की तो बताया की फार्म बदल गया है नया फार्म लाओ जबकि उन्होंन फार्म मार्च के पहले ही दे रखा था।
पैसे निकलने मे भी आनाकानी करते है भटगांव से आई महिलाओं ने बताया कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। भटगावं के जय माता दी स्वयं सहायता समूह से ₹15000 निकाल निकलवाने के लिए पिछले 2 महीने से बैंक के चक्कर लगा रहे है। कुछ समूह में पहले से जमा रुपयों के लिए निकासी के लिए बार-बार बैंक के चक्कर काटना पड़ रहा है। कुछ समूह में पहले से जमा राशि निकासी के लिए भी बार बार बैंक चक्कर काटना पड़ रहा है। जब चेक पर अध्यक्ष कोषाध्यक्ष तथा सचिव के हस्ताक्षर होने के बावजूद तीनो को उपस्थित रहने की बात कही जाती है।
पासबुक मे इंट्री नही होती है महिलाओं का कहना था कि वह पासबुक में एंट्री कराने आती है तो मना कर दिया जाता है कई दिन चक्कर काटने के बाद भी पासबुक में एंट्री नहीं हो पाती है। सत्यमेव जयते स्वयं सहायता समूह हरनावदाशाहजी की महिलाओं का कहना था की उनके खाते में 5000 रुपए कम हो गए जिसका पता लगाने के लिए कई बार इंट्री कराने आए लेकिन पता नहीं चल पाया कि पैसे कहां गए।
अभद्र व्यवहार करने का आरोप महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बैंक गार्ड द्वारा धक्का-मुक्की की जाती है। वही बैंक के कर्मचारी सहि जवाब नहीं देते हैं। देवरी निवासी सुशीला मीणा ने बताया कि वह शाखा में समूह के बैंक मित्र पद पर कार्यरत है जब खाते खुलवाने के लिए शाखा प्रबंधक को कहती है तो बार बार टाल दिया जाता है और कई बार अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया जाता है।
प्रर्दशन किया धरने पर बैठी महिलाओं ने आक्रोशित होकर बैंक के बाहर बैठ गई तथा बैंक प्रबंधक को बाहर बुलाने की जिद पर अड़ गई। महिलाओं ने कहा कि हम इस भयंकर गर्मी में बाहर धूप में खड़े रहते हैं और पीने को पानी नहीं मिलता है ऐसी स्थिति में शाखा प्रबंधक अंदर बैठकर हमारा काम नहीं करते हैं तो इन्हें एक बार धूप में लाकर खड़ा करो तब पता चले कि कितनी परेशानी होती है।इसी के साथ बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा शीघ्र प्रबंधन बदलने की मांग रखी। दूर दराज से आने वाली महिलाएं अपने घर का काम छोड़कर बैंक आती है लेकिन दिन भर खराब होने के बाद भी काम नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में समय वह धन व्यर्थ हो जाता है।बैंक के चक्कर मे परिवार के काम जरूरी काम भी समय पर नही हो पाते बच्चे दिनभर भूखे रह जाते है। बच्चे तथा परिवार वाले घर जाने पर ताने मारते है और कहते है कि ऐसे समूह छोड दो।
बंजारी ब्लॉक से आई महिलाओ मे फूलबडौद, कुम्भाखेडी, भटगांव तथा बंजारी समेत अन्य गांवो की सैकड़ो महिला करीब तीन घंटे तक तेज धूप मे बैंक के बाहर बैठी रही। इस दौरान हरनावदाशाहजी थानाधिकारी मोहन सिंह मय पुलिस जानते मौके पर पहुंचे तथा समझाई के भरसक प्रयास किये। संरपच हेमंत दोलिया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।पूर्व प्रधान उदालाल मीणा ने भी पहुंच कर समझाने का प्रयास किया।
शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि अब समूह के खाते खोलने के लिए अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। जिससे समय पर खाता खुल सके। पासबुक इंट्री के लिए अब लाईन मे लगने की जरूरत नही है। अलग काउंटर पर इंट्री की जाएगी। बैंक स्टाप सही तरीके से व्यवहार करेगा।




Recent Comments