छपरा शहर पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, निचले इलाके हुवे जलमग्न
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सारण जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। छपरा शहर के निचले इलाके में बीती रात्रि से ही बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा था जिसने सुबह होते होते कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है।

छपरा शहर के रूपगंज, साहेबगंज, रावल टोला, आर्यनगर, तेलपा समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी पहुँच गया है। घाघरा नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।
वही छपरा शहर के पश्चिमी छोर ब्रह्मपुर के आसपास के इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बाढ़ का पानी शहर में भी प्रवेश कर जाएगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि बाढ़ को लेकर हमारी तैयारियां पुरी हैं। आपदा प्रबंधन शाखा को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अंचलाधिकारी समेत वरीय अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।




Recent Comments