
मांझी के रामघाट पर गंगा नहान के लियें जुटी भारी भीड़, जाम से लोग हलकान
मांझी (सारण) : मांझी के राम घाट पर कार्तिक पूर्णिमा व गंगा नहान को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। मेला में भारी भीड़ उमड़ने के कारण वाहन का परिचालन पूर्ण रूप से बाधित रहा।जिसे प्रशासन के लोग सुचारू रूप देने केg लिये व्यस्त रहे।प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी महा जाम लगता रहा। मेला के एक दिन पूर्व दलन सिंह हाई स्कूल में मेला महोत्सव का बिधिवत एम एल सी प्रो बीरेंद्र नरायण यादव एवं पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद द्वारा दीप जला कर विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को रामायण जीवन दानी लालबाबू यादव पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह महेश यादव सत्यनारायण प्रसाद यादव पंकज सिंह कृष्णा सिंह पहलवान रमाशंकर विद्यार्थी तथा मनोज ओझा आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक ई सौरभ सन्नी ने स्वागत भाषण तथा रंजन शर्मा ने संचालन किया।उद्घाटन के पश्चात आरा से पधारे ब्यास रमाशंकर सिंह तथा गोपालगंज के गायक मनोज शर्मा उर्फ सूरदास के बीच रामायण का दुगोला प्रारंभ हुआ। सूरदास ने देश भक्ति गीत से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया । श्रोताओं ने रात भर दोनो कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों का रात भर लुत्फ उठाया। गंगा स्नान के दौरान सी ओ दिलीप कुमार बी डी ओ मिथिलेश बिहारी वर्मा सहित समाज सेवी कृष्णा सिंह पहलवान व गोपाल शर्मा आदि नदी किनारे नाव से गश्त लगते रहे। उधर स्थानीय राम घाट पर सन्त रामप्रिय दास के संयोजकत्व में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। जिसमें कई गायक मंडलियों ने भाग लिया।




Recent Comments