
दैनिक खोज खबर/ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रवक्ता इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदित्य सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान आदित्य सिंह ने पार्टी संगठन में युवाओं की भूमिका, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ने और समाज के बीच रहकर कार्य करने के अनेक अवसर मिलते हैं। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और सक्रिय सहभागिता किसी भी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है।इस अवसर पर स्मृति ईरानी से मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। आदित्य सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होता है। ऐसे संवाद से संगठन के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को और मजबूती मिलती है।मुलाकात के पश्चात इंजीनियर आदित्य सिंह ने स्मृति ईरानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव युवाओं के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।




Recent Comments