सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने संजीत कुमार, विपिन कुमार सिंह महासचिव एवं कोषाध्यक्ष वैभव सिंह हुए निर्वाचित

पत्रकारों के हितों की रक्षा, एकजुटता और संगठन की मजबूती को लेकर जल्द होगा कार्यसमिति का विस्तार

सोनपुर। सोनपुर अनुमंडल के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श तथा पत्रकारों को एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर 2026 को सोनपुर में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोनपुर एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर स्थिति वैभव सिंह के आवास परिसर मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार शर्मा दिघवारवी ने की। जबकि संचालन अबध किशोर शर्मा ने की। बैठक में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक मे सर्वसम्मति से सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
      गठन के दौरान संघ के तरफ से निर्वाचित किया गया जिसमे संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार,महासचिव विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वैभव सिंह जबकि उपाध्यक्ष दिघवारा दिपक कुमार, दिनेश द्विवेदी दरियापुर,सोहन ठाकुर परसा,सचिव एस पी सिंह सोनपुर,सचिव अजीत कुमार सोनू दिघवारा, विपिन कुमार शर्मा दरियापुर, दीपक कुमार परसा, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार सोनपुर, सह मीडिया प्रभारी विष्णु तिवारी नयागांव , सचिव विपिन कुमार शर्मा दरियापुर, रौशन कुमार परसा और वैभव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही कानूनी सलाहकार अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सिंह, नंदकिशोर शर्मा,अभय कुमार सिंह सहित अन्य पदों पर भी पत्रकारों के जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। संगठन में संरक्षक मंडल, एवं कार्यसमिति सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना,सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं व शासन प्रशासन के द्वारा बैठक, आदेश के निष्पक्ष प्रकाशित कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रकाशित करना तथा पत्रकारिता की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यसमिति का विस्तार किया जाएगा तथा जो साथी किसी कारणवश इस बैठक में शामिल नहीं हो सके, उन्हें भी संगठन से जोड़ा जाएगा।अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए संकलपित है। बैठक में शामिल रहे मनीष कुमार, मनीष कुमार सिंह दिघवारा , दीपक कुमार,अजय कुमार दिघवारा , रौशन कुमार , हरेंद्र,महावीर,सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।