• एक घर पर बना रखा है तीन महीने से अपना रैन बसेरा
  • ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बंदर को पकड़ने की मांग
    दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के कोरेयां मिश्र टोला गांव के लोग एक उत्पाती बंदर के हमले से काफी परेशान हैं।तीन माह मेें उक्त शरारती बंदर के हमले मेें 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैैं। बंदर के हमले से कोरेया मिश्र टोला गांव के प्रभु प्रसाद, जयमाला कुमारी, स्वास्तिका कुमारी, राजू कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, राजा कुमार, अरविंद कुमार आदि जख्मी हो चुके हैं।
    भेल्दी थाने के कोरेयां मिश्र टोला गांव के प्रवीण मिश्रा ने बताया कि उनके छत पर पिछले तीन माह से एक शरारती बंदर ने डेरा डाल रखा है।उनकी पुत्री स्वास्तिका मिश्रा दरवाजे पर खेल रही थी तभी शरारती बंदर ने काट लिया।बच्ची का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।बंदर का उत्पात ग्रामीणों के बीच गंभीर समस्या बन गया है।अधिकांश लोग उसके डर से अपने घर से नहीें निकल पा रहे हैं।अधिकतर महिलाएं बंदर के डर से छत पर कपड़ा सुखाने नहीें जाती हैं।बंदर आदमी के साथ-साथ कपड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।बंदर के उत्पात से आम लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही हैं इसके बावजूद उनकी धर-पकड़ के लिए अभियान नहीें चलाया जा रहा है।