महागठबंधन के सीपीआई प्रत्याशी आनंद पुष्कर पिता के विरासत को नहीं बचा पाए
भाजपा उम्मीदवार को शिक्षक मतदाताओं ने नकारा

छपरा। सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम में चौंकाने वाला निकला। जनसुराज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आफाक आलम विजायी घोषित किए गए। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए ।निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080,नवल किशोर सिंह को 552,मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008 ,लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए। वही सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना का कार्य तेजी से चल रहा है।
मालूम हो सारण शिक्षक उप चुनाव विवर्तमान विधान परिषद सदस्य सीपीआई के केदार पांडे के निधन से रिक्त पद पर उप चुनाव कराया गया। उप चुनाव में सीपीआई ने स्व केदार पांडे के पुत्र पुस्कर आनंद पर दाव पर। लेकिन महागठबंधन में मातो के बिखराव जहां एक कारण दिखा, वहीं जन सुराज टीम की मैनेजमेंट ने सबको चौंका दिया। मतगणना में जन सुराज समर्थित निर्दालीय प्रत्याशी की बढ़त हासिल करने पर सहसा लोगों को आश्चर्य चकित किया।
वही सामाचार प्रेषण तक स्नातक निर्वाचन मतगणना में गिनती जारी था। जहा जदयू उम्मीदवार बिरेंद्र नारायण यादव और भाजपा उम्मीदवार महाचंद्र प्रसाद सिंह में संघर्ष कांटे का चल रहा था। जदयू प्रत्याशी बिरेंद्र नारायण यादव वोटो की गिनती में शुरु से बढ़त हासिल किए थे, लेकिन निर्णायक बढ़त नहीं कहा जा सकता है।
-/-




Recent Comments