
किसानों को कृषि योजनाओं एवं उन्नत खेती की तकनीकों की दी गई जानकारी।
पानापुर (सारण)।प्रखंड के बेलौर पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव में सोमवार को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सत्यम कुमार की अध्यक्षता में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया. सत्यम कुमार ने बताया कि इस चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी सीजन में संचालित कृषि गतिविधियों, कृषि विभाग की योजनाओं तथा आधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि परिभ्रमण, किसान गोष्ठी एवं किसान पाठशाला के महत्व की जानकारी दी गई. साथ ही किसानों को आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से मोती की खेती, ड्रैगन फ्रूट की खेती, मत्स्य पालन, बकरी पालन, पान की खेती, सरसों के बीज उत्पादन, अंजीर की खेती एवं सेब की खेती जैसी वैकल्पिक कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान किसानों को फार्मर इंटरेस्ट ग्रुप एवं फूड सिक्योरिटी ग्रुप के गठन और इनके लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई. किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा खेती में विविधीकरण के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया. इस मौके पर एटीएम राज कुमार राम, किसान सलाहकार अरुण कुमार कश्यप, वार्ड सदस्य सुनील कुमार, विनोद शर्मा, चन्द्रमा राम, चंदन कुमार, नंदकिशोर कुमार, रविन्द्र प्रसाद, बच्चा सिंह, जनक भगत,प्रभुनाथ सिंह, अनिल साह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.




Recent Comments