सीवान में रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापाली गाँव में आपसी विवाद में एक यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृत्तक का नाम सुखदेव यादव है जो गाँव में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन दूकान चलाता था।



घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह छ: बजे सुखदेव यादव अपने घर के आगे झाड़ू लगा रहा था।इसी दौरान उनके चचेरे भाई विजय यादव ने आ कर उनको गोली मार दिया। गोली लगने से सुखदेव यादव वहीं पर गीर पड़े। आनन फानन में परिजनों द्वारा उन्हें सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत्त घोषित कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्तक सुखदेव यादव और उनके पट्टीदार विजय यादव व उसके परिवार वालो के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में विजय यादव ने सुबह सुबह झाड़ू लगा रहे सुखदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
उधर, घटना के बाद से आरोपी विजय यादव अपने घर  से फरार बताया जा रहा है।फिलवक्त पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।